Skip to main content

Featured post

विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर -1 Important Question Of Science

संधि एवं संधि के भेद

संधि

दो ध्वनियों (वर्णों) के परस्पर मेल को सन्धि कहते हैं। अर्थात् जब दो शब्द मिलते हैं तो प्रथम शब्द की अन्तिम ध्वनि (वर्ण)तथा मिलने वाले शब्द की प्रथम ध्वनि के मेल से जो विकार होता है उसे सन्धि कहते हैं।

संधि के प्रकार

1) स्वर संधि
2) व्यंजन संधि
3) विसर्ग संधि 

स्वर संधि  - स्वर के साथ स्वर के मेल को स्वर संधि कहते हैं . जैसे - विद्या + अर्थी = विद्यार्थी , सूर्य + उदय = सूर्योदय , मुनि + इंद्र = मुनीन्द्र , कवि + ईश्वर = कवीश्वर , महा + ईश = महेश . स्वर संधि के भेद
स्वर संधि के पाँच भेद हैं :-

1. दीर्घ संधि 2. गुण संधि 3. वृद्धि स्वर संधि  4. यण स्वर संधि 5. अयादी स्वर संधि

 .दीर्घ संधि–

 जब दो समान स्वर या सवर्ण मिल जाते हैँ, चाहे वे ह्रस्व होँ या दीर्घ, या एक ह्रस्व हो और दूसरा दीर्घ, तो उनके स्थान पर एक दीर्घ स्वर हो जाता है, इसी को सवर्ण दीर्घ स्वर संधि कहते हैँ। जैसे–
अ/आ+अ/आ = आ दैत्य+अरि = दैत्यारि राम+अवतार = रामावतार देह+अंत = देहांत धर्म+आत्मा = धर्मात्मा परम+आत्मा = परमात्मा कदा+अपि = कदापि आत्मा+ आनंद = आत्मानंद जन्म+अन्ध = जन्मान्ध श्रद्धा+आलु = श्रद्धालु सभा+अध्याक्ष = सभाध्यक्ष पुरुष+अर्थ = पुरुषार्थ
इ/ई+इ/ई = ई रवि+इन्द्र = रवीन्द्र मुनि+इन्द्र = मुनीन्द्र कवि+इन्द्र = कवीन्द्र गिरि+इन्द्र = गिरीन्द्र अभि+इष्ट = अभीष्ट शचि+इन्द्र = शचीन्द्र यति+इन्द्र = यतीन्द्र
उ/ऊ+उ/ऊ = ऊ भानु+उदय = भानूदय लघु+ऊर्मि = लघूर्मि गुरु+उपदेश = गुरूपदेश सिँधु+ऊर्मि = सिँधूर्मि सु+उक्ति = सूक्ति

गुण संधि–

अ या आ के बाद यदि ह्रस्व इ, उ, ऋ अथवा दीर्घ ई, ऊ, ॠ स्वर होँ, तो उनमेँ संधि होकर क्रमशः ए, ओ, अर् हो जाता है, इसे गुण संधि कहते हैँ। जैसे–
अ/आ+इ/ई = ए भारत+इन्द्र = भारतेन्द्र देव+इन्द्र = देवेन्द्र नर+इन्द्र = नरेन्द्र
अ/आ+उ/ऊ = ओ सूर्य+उदय = सूर्योदय पूर्व+उदय = पूर्वोदय पर+उपकार = परोपकार लोक+उक्ति = लोकोक्ति

वृद्धि संधि–

अ या आ के बाद यदि ए, ऐ होँ तो इनके स्थान पर ‘ऐ’ तथा अ, आ के बाद ओ, औ होँ तो इनके स्थान पर ‘औ’ हो जाता है। ‘ऐ’ तथा ‘औ’ स्वर ‘वृद्धि स्वर’ कहलाते हैँ अतः इस संधि को वृद्धि संधि कहते हैँ। जैसे–अ/आ+ए/ऐ =ऐ एक+एक = एकैकमत+ऐक्य = मतैक्यसदा+एव = सदैवअ/आ+ओ/औ = औ वन+ओषध = वनौषध
परम+ओज = परमौज

यण संधि–

जब हृस्व इ, उ, ऋ या दीर्घ ई, ऊ, ॠ के बाद कोई असमान स्वर आये, तो इ, ई के स्थान पर ‘य्’ तथा उ, ऊ के स्थान पर ‘व्’ और ऋ, ॠ के स्थान पर ‘र्’ हो जाता है। इसे यण् संधि कहते हैँ।
इ/ई+अ = य
यदि+अपि = यद्यपि
परि+अटन = पर्यटन
इ/ई+उ/ऊ = यु/यू
परि+उषण = पर्युषण

  अयादि संधि–

ए, ऐ, ओ, औ के बाद यदि कोई असमान स्वर हो, तो ‘ए’ का ‘अय्’, ‘ऐ’ का ‘आय्’, ‘ओ’ का ‘अव्’ तथा ‘औ’ का ‘आव्’ हो जाता है। इसे अयादि संधि कहते हैँ। जैसे–
ए/ऐ+अ/इ = अय/आय/आयि
ने+अन = नयन
शे+अन = शयन

व्यंजन संधि

परिभाषा - व्यंजन के साथ स्वर या व्यंजन के मेल को व्यंजन संधि कहते है . जैसे - दिक् + अंत = दिगंत,
सत् + जन = सज्जन , उत् + ज्वल = उज्ज्वल , सत् + आनंद = सदानंद , उत् + गम = उद्गम , परि + छेद = परिच्छेद , आ + छादन = आच्छादन , वि + छेद = विच्छेद .

विसर्ग संधि

विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन का मेल होने पर जो विकार होता है , उसे विसर्ग संधि कहते हैं !
निः + रोग = निरोग . निः + संकोच = निस्संकोच , नमः + कार = नमस्कार , निः + तार = निस्तार , मनः + ताप = मनस्ताप , दुः + कर्म = दुष्कर्म , आवि : + कार = आविष्कार . 

Comments

Post a Comment

Thankyou for comment

loading...

Popular posts from this blog

कुछ प्रमुख उपाधियाँ एवं प्राप्तकर्ता

उपाधि,प्राप्तकर्ता एवं दाता उपाधि प्राप्तकर्ता दाता गुरुदेव महात्मा नेताजी सरदार   देशरत्न   /अजातसत्रु कायदे आजम देशनायक विवेकानंद राष्ट्रपिता राजा अर्ध नंगा फ़क़ीर       रविन्द्रनाथ टैगोर महात्मा गाँधी सुभाष चन्द्र बोस   बल्लभ भाई पटेल डॉ.राजेन्द्र प्रसाद मोहम्मद अली जिन्ना सुभास चन्द्र बोस स्वामी विवेकानंद महात्मा गाँधी राजा राममोहन राय महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविंद्रनाथ टैगोर एडोल्फ हिटलर वारदोली की महिलाओ महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविन्द्र नाथ टैगोर महाराजा खेतड़ी सुभाष चन्द्र बोस अकबर द्वितीय विंस्टन चर्चिल

कुछ महत्वपूर्ण जीव .जन्तुओ के वैज्ञानिक नाम (list of scientific name of plants and animals)

वैज्ञानिक नाम मनुष्य---होमो सैपियंस कुछ जन्तुओ,फल,फूल के वैज्ञानिक नाम मेढक---राना टिग्रिना बिल्ली---फेलिस डोमेस्टिका कुत्ता---कैनिस फैमिलियर्स गाय---बॉस इंडिकस भैँस---बुबालस बुबालिस बैल---बॉस प्रिमिजिनियस टारस बकरी---केप्टा हिटमस भेँड़---ओवीज अराइज सुअर---सुसस्फ्रोका डोमेस्टिका शेर---पैँथरा लियो बाघ---पैँथरा टाइग्रिस चीता---पैँथरा पार्डुस भालू---उर्सुस मैटिटिमस कार्नीवेरा खरगोश---ऑरिक्टोलेगस कुनिकुलस हिरण---सर्वस एलाफस ऊँट---कैमेलस डोमेडेरियस लोमडी---कैनीडे लंगुर---होमिनोडिया बारहसिँघा---रुसर्वस डूवासेली मक्खी---मस्का डोमेस्टिका आम---मैग्नीफेरा इंडिका धान---औरिजया सैटिवाट गेहूँ---ट्रिक्टिकम एस्टिवियम मटर---पिसम सेटिवियम सरसोँ---ब्रेसिका कम्पेस्टरीज मोर---पावो क्रिस्टेसस हाथी---एफिलास इंडिका डॉल्फिन---प्लाटेनिस्टागैँकेटिका कमल---नेलंबो न्यूसिफेरा गार्टन बरगद---फाइकस बेँधालेँसिस घोड़ा---ईक्वस कैबेलस गन्ना---सुगरेन्स औफिसीनेरम प्याज---ऑलियम सिपिया कपास---गैसीपीयम मुंगफली---एरैकिस हाइजोपिया कॉफी---कॉफिया अर...