समसामयिकी जुलाई अंतिम सप्ताह “प्रधानमंत्री वय वंदना योजना” एक पेंशन योजना है, यह योजना विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है, इस योजना के संचालन का विशेषधिकार भारतीय जीवन बीमा निगम को दिया गया है,इसे योजना में 10 साल के लिए 8 फीसदी प्रतिवर्ष मासिक देय का निश्चित रिटर्न है . सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में स्मृति ईरानी को नियुक्त किया गया है, वर्तमान में स्मृति ईरानी केन्द्रीय कपडा मंत्री के पद पर कार्यरत है. भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच के रूप में भरत अरुण को नियुक्त किया गया है,अरुण ने 80 दशक में भारत के लिए दो टेस्ट और चार वनडे मैच खेले है. भारत का पहला ‘लेडीज स्पेशल’ रेलवे स्टेशन मुंबई के माटुंगा में बनाया गया है, इस रेलवे स्टेशन पर कुल 30 महिला कर्मचारी कार्यरत है, इनमें 11 बुकिंग क्लर्क के पद पर, जबकि पांच आरपीएफ कर्मी और सात टिकट कलेक्टर है . भारत के राष्ट्रपति के सचिव के रूप में संजय कोठारी को नियुक्त किया गया है कोठारी हरियाणा कैडर के 1978 बैच के आईएएस अधिकारी थे . भारत की पहली सौर ऊर्जा युक्त डीएमयू ट्रेन दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर शुरू...
यह संघ व राज्य सेवा परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बनाया गया है , इसमें कोई भी त्रुटी के लिए प्रकाशक जिम्मेदार नही होगा | धन्यवाद !