भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी 2 [ CONSTITUTION QUIZ]
1.भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा कब अंगीकृत किया गया ??
अ) 26 नवम्बर 1949 को
ब) 15 अगस्त 1949 को
स) 2 अक्टूबर 1949को
द) 15 नवम्बर 1949 को
उत्तर - 26 नवम्बर 1949 को .
2.भारतीय संविधान को कब लागू किया गया ?
अ) 26 जनवरी 1950
ब) 26 नवम्बर 1949
स) 26 जनवरी 1949
द) 15 जुलाई 1947
उत्तर -26 जनवरी 1950.
3.भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को किसके द्वारा अधिनियमित किया गया था ?
अ) संविधान सभा द्वारा
ब) भारत के गवर्नर जनरल द्वारा
स) भारतीय संसद द्वारा
द) ब्रिटिश संसद द्वारा
उत्तर - संविधान सभा द्वारा .
4.संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय क्यों लिया गया ?
अ) कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था
ब) इस तिथि को 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन प्रारंभ किया गया था
स) यह एक शुभ दिन था
द) इनमे से कोई नही
उत्तर -कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था .
5.भारत शासन द्वारा राजकीय चिन्ह कब से अंगीकृत किया गया था ?
अ) 15 अगस्त 1948 ब) 2 अक्टूबर 1947
स) 26 जनवरी 1950 द) 26 जनवरी 1949
उत्तर -26 जनवरी 1950 .
6.किस वर्ष में जन गण मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया ?
अ) 1948 में ब) 1949 में
स) 1950 में द) 1947 में
उत्तर - 1950 में .
7.निम्नलिखित में से किसने सुझाव दिया था कि भारत के स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक राजनैतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए ?
अ) सी. राजगोपालाचारी ब) जे.पी. नारायण
स) आचार्य कृपलानी द) महात्मा गांधी
उत्तर - महात्मा गाँधी .
8.किसने कहा था संविधान सभा कांग्रेस थी और कांग्रेस भारत था ?
अ) ग्रैनविले ऑस्टिन ब) सी.आर.एटली
स) विन्स्टन चर्चिल द) लार्ड माउंटबैटन
उत्तर - ग्रैनविले ऑस्टिन .
9.भारतीय संविधान को बनाने हेतु भारतीय संविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन हुए थे ?
अ) 7 ब) 9
स) 12 द) 15
उतर -12.
10.भारत के संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा ?
अ) 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
ब) 2 वर्ष 7 माह 23 दिन
स) 3 वर्ष 4 माह 14 दिन
द) 3 वर्ष 11 माह 5 दिन
उत्तर - 2 वर्ष 11 माह 18 दिन .
Very very important question
ReplyDelete