Skip to main content

Featured post

विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर -1 Important Question Of Science

समसामयिकी 1 से 9 जनवरी

  •  संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) के नए महासचिव एंटोनी गुटरेज़ (Antonio Guterres) का कार्यकाल 1 जनवरी 2017 को शुरू हो गया जब उन्होंने आधिकारिक रूप से बान की-मून (Ban Ki-moon) का स्थान ले लिया। गुटरेज़ इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली नौवी क्रम की हस्ती हैं!
  • देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 1 जनवरी 2017 ने अपनी बेंचमार्क लैण्डिंग दर को 0.9% घटा दिया। माना जा रहा है कि SBI के इस कदम के बाद देश के अन्य बैंक भी अपनी ब्याज दर घटायेंगे। इस कटौती के बाद SBI की नयी बैंचमार्क लैण्डिंग दर 8,0 हो गयी 
  • 500 व 1000 रुपए के पुराने नोटों को प्रचलन से बाहर करने के निर्णय को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से राष्ट्रपति (President of India) ने – निर्दिष्ट बैंक नोट (देनदारियों की समाप्ति) अध्यादेश, 2016नए अध्यादेश (Ordinance) को अपनी मंजूरी प्रदान की, 
  •  भारत के स्टार एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन (Somdev Devvarman) ने 1 जनवरी 2017 को अपने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस करियर को अलविदा कह दिया। इस खिलाड़ी ने वर्ष े2010 में देश के लिए एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते थे
  • भारत ने लम्बी दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली रणनीतिक मिसाइल अग्नि-4 (Agni-4) का सफल परीक्षण 2 जनवरी 2017 को किया। इस मिसाइल की अधिकतम मारक क्षमता 4000 किमी तक है
  • भारत में जन्में वह DNA विशेषज्ञ  – शंकर बालसुब्रह्मण्यम है जिसे ब्रिटिश महारानी द्वारा प्रदान किया जाने वाले नाइटहुड (Knighthood) सम्मान प्रदान किया जायेगा
  •  बिपिन रावत भारतीय थलसेना (Indian Army) के नए प्रमुख हो गए जब उन्होंने 31 दिसम्बर 2016 को जनरल दलबीर सिंह सुहाग के स्थान पर थलसेना के नए प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। भारतीय थलसेनाध्यक्ष के रूप में उनका क्रम 27वा है
  •  31 दिसम्बर 2016 को भारतीय वायुसेना (IAF) की कमान संभालने वाले एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ (Air Chief Marshal B.S. Dhanoa) २२वे  क्रम के वायुसेना अध्यक्ष हैं
  •  14वें प्रवासी भारतीय दिवस (14th Pravasi Bhartiya Divas) सम्मेलन का उद्घाटन 8 जनवरी 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। विदेशों में रह रहे भारतीयों के महत्व को रेखांकित करने वाले इस वार्षिक सम्मेलन का यह नवीनतम आयोजन बंगलुरु शहर में किया जा रहा है
  • 14वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश में रोजगार के लिए जाने वाले भारतीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए “प्रवासी कौशल विकास योजना”  नई योजना की घोषणा की 
  • हिंदी फिल्मों में कुछ अद्वितीय भूमिकाएं निभाने वाले सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं नाट्यकर्मी ओम पुरी (Om Puri) का 6 जनवरी 2017 को तड़के अपने मुम्बई स्थित आवास में निधन हो गया। मुख्यत: अपने चरित्र अभिनय के लिए प्रसिद्धि पाने वाले इस अभिनेता ने कुल दो  बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था
  •  नार्वे देश दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है जो एफएम रेडियो (FM Radio) नेटवर्क को पूरी तरह से बंद कर डिज़िटल रेडियो प्रसारण (digital radio broadcasting) तकनीक को अपना लेगा

Comments

loading...

Popular posts from this blog

कुछ प्रमुख उपाधियाँ एवं प्राप्तकर्ता

उपाधि,प्राप्तकर्ता एवं दाता उपाधि प्राप्तकर्ता दाता गुरुदेव महात्मा नेताजी सरदार   देशरत्न   /अजातसत्रु कायदे आजम देशनायक विवेकानंद राष्ट्रपिता राजा अर्ध नंगा फ़क़ीर       रविन्द्रनाथ टैगोर महात्मा गाँधी सुभाष चन्द्र बोस   बल्लभ भाई पटेल डॉ.राजेन्द्र प्रसाद मोहम्मद अली जिन्ना सुभास चन्द्र बोस स्वामी विवेकानंद महात्मा गाँधी राजा राममोहन राय महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविंद्रनाथ टैगोर एडोल्फ हिटलर वारदोली की महिलाओ महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविन्द्र नाथ टैगोर महाराजा खेतड़ी सुभाष चन्द्र बोस अकबर द्वितीय विंस्टन चर्चिल

संधि एवं संधि के भेद

संधि दो ध्वनियों (वर्णों) के परस्पर मेल को सन्धि कहते हैं। अर्थात् जब दो शब्द मिलते हैं तो प्रथम शब्द की अन्तिम ध्वनि (वर्ण)तथा मिलने वाले शब्द की प्रथम ध्वनि के मेल से जो विकार होता है उसे स न्धि कहते हैं। संधि के प्रकार 1) स्वर संधि 2) व्यंजन संधि 3) विसर्ग संधि  स्वर संधि  - स्वर के साथ स्वर के मेल को स्वर संधि कहते हैं . जैसे - विद्या + अर्थी = विद्यार्थी , सूर्य + उदय = सूर्योदय , मुनि + इंद्र = मुनीन्द्र , कवि + ईश्वर = कवीश्वर , महा + ईश = महेश . स्वर संधि के भेद स्वर संधि के पाँच भेद हैं :- 1. दीर्घ संधि 2. गुण संधि 3. वृद्धि स्वर संधि  4. यण स्वर संधि 5. अयादी स्वर संधि   .दीर्घ संधि–  जब दो समान स्वर या सवर्ण मिल जाते हैँ, चाहे वे ह्रस्व होँ या दीर्घ, या एक ह्रस्व हो और दूसरा दीर्घ, तो उनके स्थान पर एक दीर्घ स्वर हो जाता है, इसी को सवर्ण दीर्घ स्वर संधि कहते हैँ। जैसे– अ/आ+अ/आ = आ दैत्य+अरि = दैत्यारि राम+अवतार = रामावतार देह+अंत = देहांत धर्म+आत्मा = धर्मात्मा परम+आत्मा = परमात्मा कदा+अपि = कदापि आत्मा+ आनंद = आत्मानंद जन्म...

समास एवं समास के भेद

समास  दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि "समास वह क्रिया है, जिसके द्वारा कम-से-कम शब्दों मे अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। समास के प्रकार - समस छ: प्रकार के हप्ते है - (1) तत्पुरुष समास ( Determinative Compound) (2)कर्मधारय समास (Appositional Compound) (3)द्विगु समास (Numeral Compound) (4)बहुव्रीहि समास (Attributive Compound) (5)द्वन्द समास (Copulative Compound) (6)अव्ययीभाव समास(Adverbial Compound) तत्पुरुष समास    वह  समास  है जिसमें बाद का अथवा उत्तर पद प्रधान होता है तथा दोनों पदों के बीच का कारक-चिह्न लुप्त हो जाता है। राजा का कुमार - राजकुमार रचना को करने वाला - रचनाकार गंगाजल - गंगा का जल तत्पुरुष समास के छह प्रकार  होते है- कर्म तत्पुरुष  करण तत्पुरुष सम्प्रदान तत्पुरुष अपादान तत्पुरुष सम्बन्ध तत्पुरुष अधिकरण तत्पुरुष कर्म तत्पुरुष  इसमें कर्म कारक की विभक्ति 'को' का लोप हो जाता है। स्वर्गप्राप्त स्वर्ग को...