Skip to main content

Featured post

विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर -1 Important Question Of Science

समसामयिकी 10 जनवरी से 17 जनवरी

  • केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes – CBDT) द्वारा 8 जनवरी 2017 को जारी एक अधिसूचना के अनुसार देश के सभी बैंकों को अपने सभी खाताधारकों के स्थायी खाता नम्बर (permanent account number (PAN) अथवा PAN न उपलब्ध होने की स्थिति में फॉर्म न. 60 को 28 फरवरी 2017 तक हासिल करना होगा।
  •   फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने 9 जनवरी 2017 को कल्याण कृष्णामूर्ति (Kalyan Krishnamurthy) को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की। वे अभी तक इस पद पर काबिज कम्पनी के सह-संस्थापक (co-founder) बिन्नी बंसल (Binny Bansal) का स्थान लेंगे। बिन्नी बंसल अब फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यकारी के रूप में नई जिम्मेदारी निभायेंगे।
  • इण्डिया आईएनएक्स (India INX) भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज का नाम है। इसकी स्थापना गांधीनगर (गुजरात) के गिफ्ट सिटी (Gift City) में स्थापित किए गए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र में की गई है। यह बीएसई (BSE) के स्वामित्व वाला उपक्रम है तथा इसके द्वारा भारत सिंगापुर व हांग कांग में संचालित किए जा रहे इसी प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंजों को चुनौती देने की मंशा रखता है।
  • वी. बालसुब्रह्मण्यम (V. Balasubramanian) को 9 जनवरी 2017 को भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज – इण्डिया आईएनएक्स (India INX) का पहला प्रबन्ध निदेशक (MD) एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) नियुक्त किया गया। वे अभी तक एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई लिमिटेड (BSE Ltd.) में मुख्य बिजनेस अधिकारी (CBO) के रूप में तैनात थे।
  • वर्ष 2026 में आयोजित किया जाने वाला फीफा (पुरुष) फुटबॉल विश्व कप इस मायने में ऐतिहासिक रहेगा क्योंकि इसमें कुल 48 देशों को शामिल किया जायेगा। वर्तमान में दुनिया के चोटी के 32 देशों को इस विश्व-प्रसिद्ध आयोजन में खेलने का मौका दिया जाता है।
  •   टाटा सन्स (Tata Sons) ने टाटा समूह की प्रमुख कम्पनी टाटा कन्सल्टेन्सी सर्विसेज़ (Tata Consultancy Services Ltd – TCS) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नटराजन चन्द्रशेखरन (Natarajan Chandrasekaran) को समूह के अगले अध्यक्ष के रूप में चुन लिया। यह निर्णय 12 जनवरी 2017 को मुम्बई में हुई टाटा सन्स के निदेशक मण्डल (Board of Directors) की बैठक में किया गया तथा वे 21 फरवरी 2017 को इस प्रतिष्ठित पद की कमान संभालेंगे तथा इस कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में इस पद पर तैनात रतन टाटा (Ratan Tata) का स्थान लेंगे।
  •  आईएनएस खाण्देरी” (INS Khanderi) भारत की दूसरी स्वदेशी तकनीक से निर्मित स्कोर्पीन पनडुब्बी का नाम है। इसको 12 जनवरी 2017 को मुम्बई स्थित मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड 9 Mazagon Dock Shipbuilders Limited – MDSL) में हुए एक कार्यक्रम में पानी में उतारा गया।
  •  दिग्गज टेलीकॉम कम्पनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सहयोगी कम्पनी एयरटेल पेमेण्ट्स बैंक (Airtel Payments Bank) ने 12 जनवरी 2017 को देश के सभी 29 राज्यों में अपनी सेवाएं शुरू कर दी। इसी के साथ यह उपक्रम अखिल-भारतीय मौजूदगी वाला देश का पहला पेमेण्ट्स बैंक उपक्रम बन गया। इस पेमेण्ट्स बैंक का देश व्यापी उद्घाटन दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त मंत्रू अरुण जेटली ने किया।

  •  केरल देश का पहला राज्य बन गया है जहाँ सौर-ऊर्जा संचालित नौका सेवा नियमित आधार पर शुरू कर दी गई है। इस सेवा का उद्घाटन 12 जनवरी 2017 को राज्य के कोट्टयम (Kottayam) जिले के वैकॉम (Vaikom) नामक स्थान पर किया गया।

  •  गुजरात (Gujarat) ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचते हुए गत चैम्पियन मुम्बई को 5 विकेट से हराकर यह खिताब पहली बार अपने नाम किया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेल गए इस फाइनल में जीत के लिए गुजरात को 312 रन के मजबूत लक्ष्य का पीछा करना था।
  • राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) को TCS का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चुन लिया गया

  •  केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 16 जनवरी 2017 को घोषणा की कि देशभर में GST लागू करने की तिथि को बढ़ाकर 1 जुलाई 2017 किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने पहले जीएसटी लागू करने की तिथि 1 अप्रैल 2017 निर्धारित की थी लेकिन मुख्यत: विमुद्रीकरण के चलते तमाम राज्यों व अन्य पक्षों ने इस तिथि को आगे बढ़ाने को कहा था।
  •  RBI ने ATMs से नकदी निकालने की अधिकतम दैनिक सीमा को वर्तमान 4,500 रुपए से बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दिया। हालांकि साप्ताहिक निकासी की अधिकतम सीमा को 24,000 रुपए पर यथावत रखा गया है।
  •  4 जनवरी 2017 को सम्पन्न 62वें जियो फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में किस फिल्म को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुना गया दंगल” (“Dangal”)
  सर्वश्रेष्ठ फिल्म का क्रिटिक्स (आलोचक) पुरस्कार: “नीरजा”
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक्स (आलोचक) पुरस्कार: शाहिद कपूर (“उड़ता पंजाब”) और मनोज बाजपेयी (“अलीगढ़”)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स (आलोचक) पुरस्कार: सोनम कपूर (“नीरजा”)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता: दिलजीत दोसांज (“उड़ता पंजाब”)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री: रितिका सिंह (“साला खडूस”)
सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता: ऋषि कपूर (“कपूर एण्ड संस (सिंस 1921)”)
सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री: शबाना आज़मी (“नीरजा”)
लाइटाइम एचीवमेण्ट अवॉर्ड: शत्रुघ्न सिन्हा
सर्वश्रेष्ठ म्यूज़िक एल्बम: प्रीतम(“ऐ दिल है मुश्किल”)


Comments

loading...

Popular posts from this blog

कुछ प्रमुख उपाधियाँ एवं प्राप्तकर्ता

उपाधि,प्राप्तकर्ता एवं दाता उपाधि प्राप्तकर्ता दाता गुरुदेव महात्मा नेताजी सरदार   देशरत्न   /अजातसत्रु कायदे आजम देशनायक विवेकानंद राष्ट्रपिता राजा अर्ध नंगा फ़क़ीर       रविन्द्रनाथ टैगोर महात्मा गाँधी सुभाष चन्द्र बोस   बल्लभ भाई पटेल डॉ.राजेन्द्र प्रसाद मोहम्मद अली जिन्ना सुभास चन्द्र बोस स्वामी विवेकानंद महात्मा गाँधी राजा राममोहन राय महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविंद्रनाथ टैगोर एडोल्फ हिटलर वारदोली की महिलाओ महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविन्द्र नाथ टैगोर महाराजा खेतड़ी सुभाष चन्द्र बोस अकबर द्वितीय विंस्टन चर्चिल

संधि एवं संधि के भेद

संधि दो ध्वनियों (वर्णों) के परस्पर मेल को सन्धि कहते हैं। अर्थात् जब दो शब्द मिलते हैं तो प्रथम शब्द की अन्तिम ध्वनि (वर्ण)तथा मिलने वाले शब्द की प्रथम ध्वनि के मेल से जो विकार होता है उसे स न्धि कहते हैं। संधि के प्रकार 1) स्वर संधि 2) व्यंजन संधि 3) विसर्ग संधि  स्वर संधि  - स्वर के साथ स्वर के मेल को स्वर संधि कहते हैं . जैसे - विद्या + अर्थी = विद्यार्थी , सूर्य + उदय = सूर्योदय , मुनि + इंद्र = मुनीन्द्र , कवि + ईश्वर = कवीश्वर , महा + ईश = महेश . स्वर संधि के भेद स्वर संधि के पाँच भेद हैं :- 1. दीर्घ संधि 2. गुण संधि 3. वृद्धि स्वर संधि  4. यण स्वर संधि 5. अयादी स्वर संधि   .दीर्घ संधि–  जब दो समान स्वर या सवर्ण मिल जाते हैँ, चाहे वे ह्रस्व होँ या दीर्घ, या एक ह्रस्व हो और दूसरा दीर्घ, तो उनके स्थान पर एक दीर्घ स्वर हो जाता है, इसी को सवर्ण दीर्घ स्वर संधि कहते हैँ। जैसे– अ/आ+अ/आ = आ दैत्य+अरि = दैत्यारि राम+अवतार = रामावतार देह+अंत = देहांत धर्म+आत्मा = धर्मात्मा परम+आत्मा = परमात्मा कदा+अपि = कदापि आत्मा+ आनंद = आत्मानंद जन्म...

समास एवं समास के भेद

समास  दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि "समास वह क्रिया है, जिसके द्वारा कम-से-कम शब्दों मे अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। समास के प्रकार - समस छ: प्रकार के हप्ते है - (1) तत्पुरुष समास ( Determinative Compound) (2)कर्मधारय समास (Appositional Compound) (3)द्विगु समास (Numeral Compound) (4)बहुव्रीहि समास (Attributive Compound) (5)द्वन्द समास (Copulative Compound) (6)अव्ययीभाव समास(Adverbial Compound) तत्पुरुष समास    वह  समास  है जिसमें बाद का अथवा उत्तर पद प्रधान होता है तथा दोनों पदों के बीच का कारक-चिह्न लुप्त हो जाता है। राजा का कुमार - राजकुमार रचना को करने वाला - रचनाकार गंगाजल - गंगा का जल तत्पुरुष समास के छह प्रकार  होते है- कर्म तत्पुरुष  करण तत्पुरुष सम्प्रदान तत्पुरुष अपादान तत्पुरुष सम्बन्ध तत्पुरुष अधिकरण तत्पुरुष कर्म तत्पुरुष  इसमें कर्म कारक की विभक्ति 'को' का लोप हो जाता है। स्वर्गप्राप्त स्वर्ग को...