Skip to main content

Featured post

विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर -1 Important Question Of Science

समसामयिकी जनवरी अंतिम सप्ताह

  • सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के काम-काज को देखने के लिए 30 जनवरी 2017 को एक 4-सदस्यीय समिति का गठन कर दिया। इस समिति की अध्यक्षता  विनोद राय को सौंपी गई है |

  •  केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने अगले तीन ऑलम्पिक खेलों में देश के प्रदर्शन में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से आठ -सदस्यीय समिति का गठन 30 जनवरी 2017 को किया। इस समिति में शामिल आठ हस्तियाँ के नाम हैं– अभिनव बिन्द्रा, पी. गोपीचंद, वीरेन रसक्विन्हा, ओम पाठक, बलदेव सिंह, जी.एल. खन्ना, राजेश कालरा और संदीप प्रधान |
  • वर्ष 2017 की गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में अरुणाचल प्रदेश  राज्य की झांकी (tableau) को सर्वश्रेष्ठ झांकी (Best Tableau) के पुरस्कार के लिए चयनित करने की घोषणा 28 जनवरी 2017 को की गई| 
  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने भारतीय उपक्रमों द्वारा किसी असहयोगी देश अथवा क्षेत्र में स्थापित किसी उपक्रम में सीधे निवेश पर 25 जनवरी 2017 को प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा कर दी। वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (Financial Action Task Force – FATF) अंतर-सरकारी बल असहयोगी देश व क्षेत्रों को चिह्नित करता है |
  • आयकर विभाग (IT Department) द्वारा कर-चोरी के मुद्दे पर की गई कार्रवाइयों पर विदेशी निवेशकों की शिकायतों को दूर करने के उद्देश्य से तैयार किए गए जनरल एण्टी-एवॉयडेंस रूल्स (GAAR) को  1 अप्रैल 2017 तिथि से लागू कर दिया जायेगा, जैसा कि आयकर विभाग ने 27 जनवरी 2017 को घोषित किया |
  • 26 जनवरी 2017 को सम्पन्न हुई 68वीं गणतंत्र दिवस परेड में समारोह का मुख्य अतिथि क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान (संयुक्त अरव अमीरात) थे |
  •  UAE पहला ऐसा अरब देश बन गया जिसकी सेना के जवानों ने भारत की गणतंत्र दिवस परेड की मार्च पास्ट में भाग लिया।
  • 26 जनवरी 2017 को सम्पन्न हुई 68वीं गणतंत्र दिवस समारोह में हवलदार हांगपान दादा को  शांति काल में दिया जाने वाला सबसे बड़ा वीरता सम्मान अशोक चक्र (Ashok Chakra) मरणोपरांत प्रदान किया गया|
  • केन्द्रीय कैबिनेट  ने 24 जनवरी 2017 को वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नई योजना – वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना, 2017 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। इस योजना के तहत प्रस्तावित न्यूनतम देय ब्याज दर 8% रखी गई है  |

Comments

loading...

Popular posts from this blog

कुछ प्रमुख उपाधियाँ एवं प्राप्तकर्ता

उपाधि,प्राप्तकर्ता एवं दाता उपाधि प्राप्तकर्ता दाता गुरुदेव महात्मा नेताजी सरदार   देशरत्न   /अजातसत्रु कायदे आजम देशनायक विवेकानंद राष्ट्रपिता राजा अर्ध नंगा फ़क़ीर       रविन्द्रनाथ टैगोर महात्मा गाँधी सुभाष चन्द्र बोस   बल्लभ भाई पटेल डॉ.राजेन्द्र प्रसाद मोहम्मद अली जिन्ना सुभास चन्द्र बोस स्वामी विवेकानंद महात्मा गाँधी राजा राममोहन राय महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविंद्रनाथ टैगोर एडोल्फ हिटलर वारदोली की महिलाओ महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविन्द्र नाथ टैगोर महाराजा खेतड़ी सुभाष चन्द्र बोस अकबर द्वितीय विंस्टन चर्चिल

संधि एवं संधि के भेद

संधि दो ध्वनियों (वर्णों) के परस्पर मेल को सन्धि कहते हैं। अर्थात् जब दो शब्द मिलते हैं तो प्रथम शब्द की अन्तिम ध्वनि (वर्ण)तथा मिलने वाले शब्द की प्रथम ध्वनि के मेल से जो विकार होता है उसे स न्धि कहते हैं। संधि के प्रकार 1) स्वर संधि 2) व्यंजन संधि 3) विसर्ग संधि  स्वर संधि  - स्वर के साथ स्वर के मेल को स्वर संधि कहते हैं . जैसे - विद्या + अर्थी = विद्यार्थी , सूर्य + उदय = सूर्योदय , मुनि + इंद्र = मुनीन्द्र , कवि + ईश्वर = कवीश्वर , महा + ईश = महेश . स्वर संधि के भेद स्वर संधि के पाँच भेद हैं :- 1. दीर्घ संधि 2. गुण संधि 3. वृद्धि स्वर संधि  4. यण स्वर संधि 5. अयादी स्वर संधि   .दीर्घ संधि–  जब दो समान स्वर या सवर्ण मिल जाते हैँ, चाहे वे ह्रस्व होँ या दीर्घ, या एक ह्रस्व हो और दूसरा दीर्घ, तो उनके स्थान पर एक दीर्घ स्वर हो जाता है, इसी को सवर्ण दीर्घ स्वर संधि कहते हैँ। जैसे– अ/आ+अ/आ = आ दैत्य+अरि = दैत्यारि राम+अवतार = रामावतार देह+अंत = देहांत धर्म+आत्मा = धर्मात्मा परम+आत्मा = परमात्मा कदा+अपि = कदापि आत्मा+ आनंद = आत्मानंद जन्म...

समास एवं समास के भेद

समास  दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि "समास वह क्रिया है, जिसके द्वारा कम-से-कम शब्दों मे अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। समास के प्रकार - समस छ: प्रकार के हप्ते है - (1) तत्पुरुष समास ( Determinative Compound) (2)कर्मधारय समास (Appositional Compound) (3)द्विगु समास (Numeral Compound) (4)बहुव्रीहि समास (Attributive Compound) (5)द्वन्द समास (Copulative Compound) (6)अव्ययीभाव समास(Adverbial Compound) तत्पुरुष समास    वह  समास  है जिसमें बाद का अथवा उत्तर पद प्रधान होता है तथा दोनों पदों के बीच का कारक-चिह्न लुप्त हो जाता है। राजा का कुमार - राजकुमार रचना को करने वाला - रचनाकार गंगाजल - गंगा का जल तत्पुरुष समास के छह प्रकार  होते है- कर्म तत्पुरुष  करण तत्पुरुष सम्प्रदान तत्पुरुष अपादान तत्पुरुष सम्बन्ध तत्पुरुष अधिकरण तत्पुरुष कर्म तत्पुरुष  इसमें कर्म कारक की विभक्ति 'को' का लोप हो जाता है। स्वर्गप्राप्त स्वर्ग को...