Skip to main content

Featured post

विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर -1 Important Question Of Science

समसामयिकी फरवरी प्रथम सप्ताह

  •  दिग्गज टैक्नोलॉजी कम्पनी एप्पल (Apple Inc.) भारत के  कर्नाटक राज्य में अपने मशहूर फोन ब्राण्ड आईफोन (iPhone) की एसेम्बली इकाई लगायेगी.
  • भारतीय रेल (Indian Railway) ने रेल प्रणाली में सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से 2 फरवरी 2017 को इटैलियन रेलवे (Italian Railway) से जुड़े  एफएस इटालियान ग्रुप उपक्रम के साथ एक महत्वपूर्ण करार किया है.
  • अमेरिका के उस फेडरल न्यायाधीश का  जेम्स रॉबर्ट  नाम है जिसने 3 फरवरी 2017 को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश करने पर प्रतिबन्ध लगाने वाले आदेश पर अस्थाई रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया.
  • कुवैत (Kuwait) ने 2 फरवरी 2017 को  सीरिया, इराक, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान पाँच मुस्लिम देशों के नागरिकों को अपने यहाँ वीज़ा के लिए आवेदन करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया तथा इन देशों के नागरिकों को वीज़ा प्रदान करने की प्रक्रिया को भी रोक दिया.
  •  भारत के आयकर विभाग  ने 31 जनवरी 2017 से देश भर में लगभग 18 लाख लोगों के बैंक खातों व लेन-देन की जाँच शुरू कर काले धन का पता लगाने के एक वृहद अभियान को शुरू कर दिया। इस अभियान को क्या नाम दिया गया है- “स्वच्छ धन अभियान”
  • देश के यात्री कार संवर्ग  में अपनी पकड़ एक बार फिर मजबूत करने के उद्देश्य से टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने 2 फरवरी 2017 को  TAMO नाम से अपना नया उप-ब्राण्ड (sub-brand) शुरू करने की घोषणा की.
  •  भारतीय बैडमिण्टन खिलाड़ी  लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) है जो बैडमिण्टन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) द्वारा 2 फरवरी 2017 को जारी जूनियर रैंकिंग (Junior rankings) में विश्व में पहली वरीयता (World No. 1) हासिल करने में सफल हुआ है.
  •  31 जनवरी 2017 को प्रस्तुत वर्ष 2016-17 के आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey 2016-17) में वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार  6.75% से 7.50% के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है.
  • भारत सरकार के डाक विभाग – इण्डिया पोस्ट (India Post) के पेमेण्ट्स बैंक (Payments Bank) की शुरूआत 31 जनवरी 2017 को एक पायलट सेवा (pilot service) के तौर पर की गई। यह पायलट सेवा  रायपुर और राँची दो शहरों में शुरू की गई है.
  • अमेरिका (US) की उन कार्यवाहक एटॉर्नी जनरल  सैली येट्स (Sally Yates) है जिन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 30 जनवरी 2017 को पद से बर्खास्त कर दिया क्योंकि उन्होंने 7 मुस्लिम देशों के नागरिकों व शरणार्थियों पर प्रतिबन्ध लगाने से सम्बंधित उनके आदेश का विरोध किया था.

Comments

loading...

Popular posts from this blog

कुछ प्रमुख उपाधियाँ एवं प्राप्तकर्ता

उपाधि,प्राप्तकर्ता एवं दाता उपाधि प्राप्तकर्ता दाता गुरुदेव महात्मा नेताजी सरदार   देशरत्न   /अजातसत्रु कायदे आजम देशनायक विवेकानंद राष्ट्रपिता राजा अर्ध नंगा फ़क़ीर       रविन्द्रनाथ टैगोर महात्मा गाँधी सुभाष चन्द्र बोस   बल्लभ भाई पटेल डॉ.राजेन्द्र प्रसाद मोहम्मद अली जिन्ना सुभास चन्द्र बोस स्वामी विवेकानंद महात्मा गाँधी राजा राममोहन राय महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविंद्रनाथ टैगोर एडोल्फ हिटलर वारदोली की महिलाओ महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविन्द्र नाथ टैगोर महाराजा खेतड़ी सुभाष चन्द्र बोस अकबर द्वितीय विंस्टन चर्चिल

संधि एवं संधि के भेद

संधि दो ध्वनियों (वर्णों) के परस्पर मेल को सन्धि कहते हैं। अर्थात् जब दो शब्द मिलते हैं तो प्रथम शब्द की अन्तिम ध्वनि (वर्ण)तथा मिलने वाले शब्द की प्रथम ध्वनि के मेल से जो विकार होता है उसे स न्धि कहते हैं। संधि के प्रकार 1) स्वर संधि 2) व्यंजन संधि 3) विसर्ग संधि  स्वर संधि  - स्वर के साथ स्वर के मेल को स्वर संधि कहते हैं . जैसे - विद्या + अर्थी = विद्यार्थी , सूर्य + उदय = सूर्योदय , मुनि + इंद्र = मुनीन्द्र , कवि + ईश्वर = कवीश्वर , महा + ईश = महेश . स्वर संधि के भेद स्वर संधि के पाँच भेद हैं :- 1. दीर्घ संधि 2. गुण संधि 3. वृद्धि स्वर संधि  4. यण स्वर संधि 5. अयादी स्वर संधि   .दीर्घ संधि–  जब दो समान स्वर या सवर्ण मिल जाते हैँ, चाहे वे ह्रस्व होँ या दीर्घ, या एक ह्रस्व हो और दूसरा दीर्घ, तो उनके स्थान पर एक दीर्घ स्वर हो जाता है, इसी को सवर्ण दीर्घ स्वर संधि कहते हैँ। जैसे– अ/आ+अ/आ = आ दैत्य+अरि = दैत्यारि राम+अवतार = रामावतार देह+अंत = देहांत धर्म+आत्मा = धर्मात्मा परम+आत्मा = परमात्मा कदा+अपि = कदापि आत्मा+ आनंद = आत्मानंद जन्म...

समास एवं समास के भेद

समास  दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि "समास वह क्रिया है, जिसके द्वारा कम-से-कम शब्दों मे अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। समास के प्रकार - समस छ: प्रकार के हप्ते है - (1) तत्पुरुष समास ( Determinative Compound) (2)कर्मधारय समास (Appositional Compound) (3)द्विगु समास (Numeral Compound) (4)बहुव्रीहि समास (Attributive Compound) (5)द्वन्द समास (Copulative Compound) (6)अव्ययीभाव समास(Adverbial Compound) तत्पुरुष समास    वह  समास  है जिसमें बाद का अथवा उत्तर पद प्रधान होता है तथा दोनों पदों के बीच का कारक-चिह्न लुप्त हो जाता है। राजा का कुमार - राजकुमार रचना को करने वाला - रचनाकार गंगाजल - गंगा का जल तत्पुरुष समास के छह प्रकार  होते है- कर्म तत्पुरुष  करण तत्पुरुष सम्प्रदान तत्पुरुष अपादान तत्पुरुष सम्बन्ध तत्पुरुष अधिकरण तत्पुरुष कर्म तत्पुरुष  इसमें कर्म कारक की विभक्ति 'को' का लोप हो जाता है। स्वर्गप्राप्त स्वर्ग को...