Skip to main content

Featured post

विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर -1 Important Question Of Science

सौर मंडल

सौरमंडल

 सूर्य और उसके चारो ओर  परिक्रमा करने वाले  ग्रह, क्षुद्रग्रह और धूमकेतुओ से बना है। इसके केन्द्र मे सूर्य है और सबसे बाहरी सीमा पर नेप्च्युन ग्रह है। नेपच्युन के परे प्लुटो जैसे बौने ग्रहो के अलावा धूमकेतु भी आते है.
हमारे सौर मंडल में कूल 8 गृह है पूर्व में इनकी संख्या 9 थी,परन्तु अन्तराष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा  सन 2006 में प्लूटो की मान्यता समाप्त कर दी गयी है .
1.बुध 2.शुक्र 3.पृथ्वी 4.मंगल 5.वृहस्पति 6.शनि.7.अरुण 8.वरुण 

सूर्य 
 सूरज सौरमंडल के केन्द्र में स्थित एक तारा जिसके चारों तरफ पृथ्वी और सौरमंडल के अन्य अवयव घूमते हैं। सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है और उसका व्यास लगभग 13  लाख ९२  हज़ार किलोमीटर है जो पृथ्वी से लगभग 110 गुना अधिक है। ऊर्जा का यह शक्तिशाली भंडार मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है.

बुध (Mercury)
 सौरमंडल के आठ ग्रहों में सबसे छोटा और सूर्य से निकटतम है, इसका परिक्रमण काल लगभग 88 दिन है.

शुक्र (venus)
 एक स्थलीय ग्रह के रूप में वर्गीकृत है और समान आकार, गुरुत्वाकर्षण और संरचना के कारण कभी कभी उसे पृथ्वी का "बहन ग्रह" कहा गया है। शुक्र आकार और दूरी दोनों मे पृथ्वी के निकटतम है.
इसे पृथ्वी की भगिनी भी कहा  जाता है .

पृथ्वी (Earth)
 आकार में 5वां सबसे बड़ा ग्रह है और सूर्य से दूरी के क्रम में तीसरा ग्रह है। यह सौरमण्डल का एकमात्र ग्रह है, जिस पर जीवन है, पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेण्ड (लगभग 365 दिन व 6 घंटे) का समय लगता है, पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में लगे समय को सौर वर्ष कहा जाता है। प्रत्येक सौर वर्ष, कैलंडर वर्ष से लगभग 6 घंटा बढ़ जाता है। जिसे हर चौथे वर्ष में लीप वर्ष बनाकर समायोजित किया जाता है। लीप वर्ष 366 दिन का होता है। जिसके कारण फ़रवरी माह में 28 दिन के स्थान पर 29 दिन होते हैं.
पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह चन्द्रमा है.

मंगल (mars)
सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है। पृथ्वी से इसकी आभा रक्तिम दिखती है, जिस वजह से इसे "लाल ग्रह" के नाम से भी जाना जाता है। सौरमंडल के ग्रह दो तरह के होते हैं - "स्थलीय ग्रह" जिनमें ज़मीन होती है और "गैसीय ग्रह" जिनमें अधिकतर गैस ही गैस है। पृथ्वी की तरह, मंगल भी एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है.

बृहस्पति (jupitar)
  सूर्य से पांचवाँ और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। यह एक गैस दानव है जिसका द्रव्यमान सूर्य के हजारवें भाग के बराबर तथा सौरमंडल में मौजूद अन्य सात ग्रहों के कुल द्रव्यमान का ढाई गुना है। बृहस्पति को शनि, अरुण और वरुण के साथ एक गैसीय ग्रह के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इन चारों ग्रहों को बाहरी ग्रहों के रूप में जाना जाता है.इसके उपग्रह का नाम गैनिमेड है .

शनि (Saturn)
 सूर्य से छठां ग्रह है तथा बृहस्पति के बाद सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह हैं। औसत व्यास में पृथ्वी से नौ गुना बड़ा शनि एक गैस दानव है, जबकि इसका औसत घनत्व पृथ्वी का एक आठवां है, अपने बड़े आयतन के साथ यह पृथ्वी से 95 गुने से भी थोड़ा बड़ा है,सनी का सबसे बड़ा उपग्रह टाइटन है .

अरुण (Uranus) 
 यूरेनस हमारे सौर मण्डल में सूर्य से सातवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का तीसरा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर चौथा बड़ा ग्रह है.अरुण का सबसे बड़ा उपग्रह titaniya है .

वरुण(neptune)
  नॅप्चयून हमारे सौर मण्डल में सूर्य से आठवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का चौथा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर तीसरा बड़ा ग्रह है। वरुण का द्रव्यमान पृथ्वी से 17 गुना अधिक है और अपने पड़ौसी ग्रह अरुण (युरेनस) से थोड़ा अधिक है. इसके चारो ओर अति शीतल मीथेन के बादल विद्यमान है ,इसलिए इसे ठंडा ग्रह या  हरा ग्रह भी कहते है .


 


Comments

loading...

Popular posts from this blog

कुछ प्रमुख उपाधियाँ एवं प्राप्तकर्ता

उपाधि,प्राप्तकर्ता एवं दाता उपाधि प्राप्तकर्ता दाता गुरुदेव महात्मा नेताजी सरदार   देशरत्न   /अजातसत्रु कायदे आजम देशनायक विवेकानंद राष्ट्रपिता राजा अर्ध नंगा फ़क़ीर       रविन्द्रनाथ टैगोर महात्मा गाँधी सुभाष चन्द्र बोस   बल्लभ भाई पटेल डॉ.राजेन्द्र प्रसाद मोहम्मद अली जिन्ना सुभास चन्द्र बोस स्वामी विवेकानंद महात्मा गाँधी राजा राममोहन राय महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविंद्रनाथ टैगोर एडोल्फ हिटलर वारदोली की महिलाओ महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविन्द्र नाथ टैगोर महाराजा खेतड़ी सुभाष चन्द्र बोस अकबर द्वितीय विंस्टन चर्चिल

संधि एवं संधि के भेद

संधि दो ध्वनियों (वर्णों) के परस्पर मेल को सन्धि कहते हैं। अर्थात् जब दो शब्द मिलते हैं तो प्रथम शब्द की अन्तिम ध्वनि (वर्ण)तथा मिलने वाले शब्द की प्रथम ध्वनि के मेल से जो विकार होता है उसे स न्धि कहते हैं। संधि के प्रकार 1) स्वर संधि 2) व्यंजन संधि 3) विसर्ग संधि  स्वर संधि  - स्वर के साथ स्वर के मेल को स्वर संधि कहते हैं . जैसे - विद्या + अर्थी = विद्यार्थी , सूर्य + उदय = सूर्योदय , मुनि + इंद्र = मुनीन्द्र , कवि + ईश्वर = कवीश्वर , महा + ईश = महेश . स्वर संधि के भेद स्वर संधि के पाँच भेद हैं :- 1. दीर्घ संधि 2. गुण संधि 3. वृद्धि स्वर संधि  4. यण स्वर संधि 5. अयादी स्वर संधि   .दीर्घ संधि–  जब दो समान स्वर या सवर्ण मिल जाते हैँ, चाहे वे ह्रस्व होँ या दीर्घ, या एक ह्रस्व हो और दूसरा दीर्घ, तो उनके स्थान पर एक दीर्घ स्वर हो जाता है, इसी को सवर्ण दीर्घ स्वर संधि कहते हैँ। जैसे– अ/आ+अ/आ = आ दैत्य+अरि = दैत्यारि राम+अवतार = रामावतार देह+अंत = देहांत धर्म+आत्मा = धर्मात्मा परम+आत्मा = परमात्मा कदा+अपि = कदापि आत्मा+ आनंद = आत्मानंद जन्म...

कुछ महत्वपूर्ण जीव .जन्तुओ के वैज्ञानिक नाम (list of scientific name of plants and animals)

वैज्ञानिक नाम मनुष्य---होमो सैपियंस कुछ जन्तुओ,फल,फूल के वैज्ञानिक नाम मेढक---राना टिग्रिना बिल्ली---फेलिस डोमेस्टिका कुत्ता---कैनिस फैमिलियर्स गाय---बॉस इंडिकस भैँस---बुबालस बुबालिस बैल---बॉस प्रिमिजिनियस टारस बकरी---केप्टा हिटमस भेँड़---ओवीज अराइज सुअर---सुसस्फ्रोका डोमेस्टिका शेर---पैँथरा लियो बाघ---पैँथरा टाइग्रिस चीता---पैँथरा पार्डुस भालू---उर्सुस मैटिटिमस कार्नीवेरा खरगोश---ऑरिक्टोलेगस कुनिकुलस हिरण---सर्वस एलाफस ऊँट---कैमेलस डोमेडेरियस लोमडी---कैनीडे लंगुर---होमिनोडिया बारहसिँघा---रुसर्वस डूवासेली मक्खी---मस्का डोमेस्टिका आम---मैग्नीफेरा इंडिका धान---औरिजया सैटिवाट गेहूँ---ट्रिक्टिकम एस्टिवियम मटर---पिसम सेटिवियम सरसोँ---ब्रेसिका कम्पेस्टरीज मोर---पावो क्रिस्टेसस हाथी---एफिलास इंडिका डॉल्फिन---प्लाटेनिस्टागैँकेटिका कमल---नेलंबो न्यूसिफेरा गार्टन बरगद---फाइकस बेँधालेँसिस घोड़ा---ईक्वस कैबेलस गन्ना---सुगरेन्स औफिसीनेरम प्याज---ऑलियम सिपिया कपास---गैसीपीयम मुंगफली---एरैकिस हाइजोपिया कॉफी---कॉफिया अर...