Skip to main content

Featured post

विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर -1 Important Question Of Science

समसामयिकी जुलाई प्रथम सप्ताह

  • अचल कुमार जोति 6 जुलाई 2017 को देश के 21वें मुख्य चुनाव आयुक्त  बन गए। 
  • जम्मू एवं कश्मीर राज्य गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स (Goods and Service Tax – GST) से सम्बन्धित विधेयक को 5 जुलाई 2017 को पारित कर इस व्यवस्था को लागू करने वाला देश का अंतिम राज्य बन गया. 
  • 4 जुलाई 2017 को की गई घोषणा के अनुसार आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी (ICICI Prudential Life Insurance Co.) सहारा इण्डिया लाइफ इंश्योरेंस (Sahara India Life Insurance) के जीवन बीमा व्यवसाय का अधिग्रहण कर लेगी।
  •  डेन वान निकेर्क , जोकि दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम की कप्तान भी हैं, ने जुलाई 2017 के दौरान आईसीसी महिला क्रिकेट 2017 (ICC Women’s World Cup 2017) के एक मैच में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ खेलते हुए अपने 3.2 ओवर में बिना कोई रन दिए चार विकेट हासिल कर लिए। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट-इंडीज़ की पूरी टीम पहले बैटिंग करते हुए मात्र 48 रनों पर धराशाई हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने 49 रनों के लक्ष्य को सातवें ओवर में ही हासिल कर एक बड़ी जीत हासिल की।
  • कनाडा (Canada) ने एक देश के रूप में अस्तित्व में आने की 150वीं वर्षगांठ 1 जुलाई 2017 को मनाई.
  • सिगरेट तथा तम्बाकू उद्योग में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली विविधिकृत कम्पनी आईटीसी लिमिटेड (ITC Limited) का बाजार पूँजीकरण 3 जुलाई 2017 को 4 ट्रिलियन रुपए (4 लाख करोड़ रुपए) के आंकड़े को पार कर गया। इसी के साथ यह कम्पनी इस मुकाम को हासिल करने वाली देश की चौथी कम्पनी बन गई.
  • 2 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पर प्रकाशित एक फोटो-पुस्तक “प्रेसीडेण्ट प्रणब मुखर्जी – ए स्टेट्समैन” का विमोचन किया तथा इसकी पहली प्रति राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सौंपी। इस पुस्तक में भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यकाल की घटनाओं, उनसे जुड़े दस्तावेजों, देश के प्रथम नागरिक के रूप में उनकी भूमिका तथा आचरण, उनके विचारों तथा देश की सशस्त्र सेनाओं के रूप में उनकी भूमिका को दर्शाया गया है.
  • मौजूदा फीफा विश्व कप विजेता जर्मनी  ने अपने ताज में एक और खिताब जोड़ा जब उसने 2 जुलाई 2017 को वर्ष 2017 का कन्फेडरेशन्स कप जीत लिया। रूस के सेण्ट पीटर्सबर्ग  में हुए फाइनल में उसने चिली को 1-0 से हराकर इस प्रतिष्ठित खिताब को पहली बार जीता.
  •  जीएसटी को लागू करने के लिए संसद का एक विशेष संयुक्त सत्र 30 जून 2017 की मध्य-रात्रि को आहूत किया गया जिसमें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने औपचारिक रूप से जीएसटी व्यवस्था को लागू किया.
  • वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. वेणुगोपाल  को केन्द्र सरकार ने देश का अगला एटॉर्नी जनरल नियुक्त किया है.
  •  

Comments

loading...

Popular posts from this blog

कुछ प्रमुख उपाधियाँ एवं प्राप्तकर्ता

उपाधि,प्राप्तकर्ता एवं दाता उपाधि प्राप्तकर्ता दाता गुरुदेव महात्मा नेताजी सरदार   देशरत्न   /अजातसत्रु कायदे आजम देशनायक विवेकानंद राष्ट्रपिता राजा अर्ध नंगा फ़क़ीर       रविन्द्रनाथ टैगोर महात्मा गाँधी सुभाष चन्द्र बोस   बल्लभ भाई पटेल डॉ.राजेन्द्र प्रसाद मोहम्मद अली जिन्ना सुभास चन्द्र बोस स्वामी विवेकानंद महात्मा गाँधी राजा राममोहन राय महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविंद्रनाथ टैगोर एडोल्फ हिटलर वारदोली की महिलाओ महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविन्द्र नाथ टैगोर महाराजा खेतड़ी सुभाष चन्द्र बोस अकबर द्वितीय विंस्टन चर्चिल

संधि एवं संधि के भेद

संधि दो ध्वनियों (वर्णों) के परस्पर मेल को सन्धि कहते हैं। अर्थात् जब दो शब्द मिलते हैं तो प्रथम शब्द की अन्तिम ध्वनि (वर्ण)तथा मिलने वाले शब्द की प्रथम ध्वनि के मेल से जो विकार होता है उसे स न्धि कहते हैं। संधि के प्रकार 1) स्वर संधि 2) व्यंजन संधि 3) विसर्ग संधि  स्वर संधि  - स्वर के साथ स्वर के मेल को स्वर संधि कहते हैं . जैसे - विद्या + अर्थी = विद्यार्थी , सूर्य + उदय = सूर्योदय , मुनि + इंद्र = मुनीन्द्र , कवि + ईश्वर = कवीश्वर , महा + ईश = महेश . स्वर संधि के भेद स्वर संधि के पाँच भेद हैं :- 1. दीर्घ संधि 2. गुण संधि 3. वृद्धि स्वर संधि  4. यण स्वर संधि 5. अयादी स्वर संधि   .दीर्घ संधि–  जब दो समान स्वर या सवर्ण मिल जाते हैँ, चाहे वे ह्रस्व होँ या दीर्घ, या एक ह्रस्व हो और दूसरा दीर्घ, तो उनके स्थान पर एक दीर्घ स्वर हो जाता है, इसी को सवर्ण दीर्घ स्वर संधि कहते हैँ। जैसे– अ/आ+अ/आ = आ दैत्य+अरि = दैत्यारि राम+अवतार = रामावतार देह+अंत = देहांत धर्म+आत्मा = धर्मात्मा परम+आत्मा = परमात्मा कदा+अपि = कदापि आत्मा+ आनंद = आत्मानंद जन्म...

समास एवं समास के भेद

समास  दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि "समास वह क्रिया है, जिसके द्वारा कम-से-कम शब्दों मे अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। समास के प्रकार - समस छ: प्रकार के हप्ते है - (1) तत्पुरुष समास ( Determinative Compound) (2)कर्मधारय समास (Appositional Compound) (3)द्विगु समास (Numeral Compound) (4)बहुव्रीहि समास (Attributive Compound) (5)द्वन्द समास (Copulative Compound) (6)अव्ययीभाव समास(Adverbial Compound) तत्पुरुष समास    वह  समास  है जिसमें बाद का अथवा उत्तर पद प्रधान होता है तथा दोनों पदों के बीच का कारक-चिह्न लुप्त हो जाता है। राजा का कुमार - राजकुमार रचना को करने वाला - रचनाकार गंगाजल - गंगा का जल तत्पुरुष समास के छह प्रकार  होते है- कर्म तत्पुरुष  करण तत्पुरुष सम्प्रदान तत्पुरुष अपादान तत्पुरुष सम्बन्ध तत्पुरुष अधिकरण तत्पुरुष कर्म तत्पुरुष  इसमें कर्म कारक की विभक्ति 'को' का लोप हो जाता है। स्वर्गप्राप्त स्वर्ग को...