Skip to main content

Featured post

विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर -1 Important Question Of Science

साप्ताहिक समसामयिकी (weekly current affairs )जुलाई 2017

  • रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्‍ट्रपति.
    हरमनप्रीत कौर (नाबाद 171) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने गुरुवार को आईसीसी महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया 36 रनों से हरा दिया. अब फाइनल में भारत का सामना रविवार को मेजबान इंग्लैंड से लॉर्ड्स मैदान पर होगा. भारत दूसरी बार विश्वकप के फाइनल में पहुंचा है. पहली बार उसने 2005 में विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे खिताब जीतने से रोक दिया था.
    “एम-आधार” (mAadhaar) भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India – UIDAI) द्वारा 19 जुलाई 2017 को जारी किए गए उस मोबाइल एप्लीकेशन का नाम है जिससे आधार-धारकों को अपनी पहचान से सम्बन्धित प्रोफाइल हमेशा अपने साथ अपने मोबाइल में रखने की सुविधा मिलेगी.
    देश का 14वाँ राष्ट्रपति चुनने के लिए 17 जुलाई 2017 को मतदान हुआ। इस मतदान की एक बड़ी विशेषता  लगभग 99% मतदान प्रतिशत के साथ यह देश में राष्ट्रपति चुनाव का अब तक का सर्वोच्च मतदान प्रतिशत था.
  • विक्रम लिमाए 17 जुलाई 2017 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE) के नए प्रबन्ध निदेशक (Managing Director – MD) तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( CEO) बन गए। इस पद से चित्रा रामकृष्णा द्वारा 2दिसम्बर 2016 को व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने के बाद फरवरी 2017 में उन्हें इस पद के लिए चुना गया था.
  • रिलायंस इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड (Reliance Industries Ltd. – RIL) ने 17 जुलाई 2017 को एक नया मुकाम हासिल किया जब वह 5 ट्रिलियन (5 लाख करोड़) रुपए बाजार पूँजीकरण के स्तर को छूने वाली देश की दूसरी कम्पनी बन गई.
  • विम्बलडन के पुरुष एकल फाइनल में स्विट्ज़रलैण्ड (Switzerland) के रोजर फेडरर ने बेहद सधा हुआ खेल दिखाते हुए अपने प्रतिद्वन्दी क्रोएशिया (Croatia) के मारिन सिलिक (Marin Cilic) को 6-3, 6-1, 6-4 से हरा दिया और अपना आठवाँ विम्बलडन एकल खिताब जीतने में सफलता पाई.
  • स्पेन की 23-वर्षीया गार्बीन मुगुरुज़ा ने अपने करियर का पहला विम्बलडन एकल खिताब 15 जुलाई 2017 को हुए फाइनल में अमेरिका की पुरानी दिग्गज खिलाड़ी तथा पूर्व चैम्पियन वीनस विलियम्स को हराकर जीत लिया.
  • छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे  को 2017 के ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में पहला स्थान दिया गया है। यह जानकारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने 14 जुलाई 2017 को जारी की.
  • भारतीय रेल ने देश की पहली सौर-ऊर्जा चालित डीईएमयू ट्रेन को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन में लाँच किया। यह ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन से हरियाणा के फारुख नगर स्टेशन के बीच चलेगी.
  • जुलाई 2017 के दौरान जारी आंकड़ों के अनुसार फेसबुक (Facebook) प्रयोगकर्ताओं की कुल संख्या के मामले में भारत देश अमेरिका को पीछे छोड़कर इस सुप्रसिद्ध सोशल मीडिया पोर्टल का सबसे बड़ा प्रयोगकर्ता देश बन गया है.
  • वर्ष 2017 में अब तक के बाजार पूँजीकरण (market capitalization) के आधार पर भारत के पूँजी बाजार का प्रदर्शन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं (major economies) में सबसे बेहतर रहा है.

Comments

loading...

Popular posts from this blog

कुछ प्रमुख उपाधियाँ एवं प्राप्तकर्ता

उपाधि,प्राप्तकर्ता एवं दाता उपाधि प्राप्तकर्ता दाता गुरुदेव महात्मा नेताजी सरदार   देशरत्न   /अजातसत्रु कायदे आजम देशनायक विवेकानंद राष्ट्रपिता राजा अर्ध नंगा फ़क़ीर       रविन्द्रनाथ टैगोर महात्मा गाँधी सुभाष चन्द्र बोस   बल्लभ भाई पटेल डॉ.राजेन्द्र प्रसाद मोहम्मद अली जिन्ना सुभास चन्द्र बोस स्वामी विवेकानंद महात्मा गाँधी राजा राममोहन राय महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविंद्रनाथ टैगोर एडोल्फ हिटलर वारदोली की महिलाओ महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविन्द्र नाथ टैगोर महाराजा खेतड़ी सुभाष चन्द्र बोस अकबर द्वितीय विंस्टन चर्चिल

संधि एवं संधि के भेद

संधि दो ध्वनियों (वर्णों) के परस्पर मेल को सन्धि कहते हैं। अर्थात् जब दो शब्द मिलते हैं तो प्रथम शब्द की अन्तिम ध्वनि (वर्ण)तथा मिलने वाले शब्द की प्रथम ध्वनि के मेल से जो विकार होता है उसे स न्धि कहते हैं। संधि के प्रकार 1) स्वर संधि 2) व्यंजन संधि 3) विसर्ग संधि  स्वर संधि  - स्वर के साथ स्वर के मेल को स्वर संधि कहते हैं . जैसे - विद्या + अर्थी = विद्यार्थी , सूर्य + उदय = सूर्योदय , मुनि + इंद्र = मुनीन्द्र , कवि + ईश्वर = कवीश्वर , महा + ईश = महेश . स्वर संधि के भेद स्वर संधि के पाँच भेद हैं :- 1. दीर्घ संधि 2. गुण संधि 3. वृद्धि स्वर संधि  4. यण स्वर संधि 5. अयादी स्वर संधि   .दीर्घ संधि–  जब दो समान स्वर या सवर्ण मिल जाते हैँ, चाहे वे ह्रस्व होँ या दीर्घ, या एक ह्रस्व हो और दूसरा दीर्घ, तो उनके स्थान पर एक दीर्घ स्वर हो जाता है, इसी को सवर्ण दीर्घ स्वर संधि कहते हैँ। जैसे– अ/आ+अ/आ = आ दैत्य+अरि = दैत्यारि राम+अवतार = रामावतार देह+अंत = देहांत धर्म+आत्मा = धर्मात्मा परम+आत्मा = परमात्मा कदा+अपि = कदापि आत्मा+ आनंद = आत्मानंद जन्म...

समास एवं समास के भेद

समास  दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि "समास वह क्रिया है, जिसके द्वारा कम-से-कम शब्दों मे अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। समास के प्रकार - समस छ: प्रकार के हप्ते है - (1) तत्पुरुष समास ( Determinative Compound) (2)कर्मधारय समास (Appositional Compound) (3)द्विगु समास (Numeral Compound) (4)बहुव्रीहि समास (Attributive Compound) (5)द्वन्द समास (Copulative Compound) (6)अव्ययीभाव समास(Adverbial Compound) तत्पुरुष समास    वह  समास  है जिसमें बाद का अथवा उत्तर पद प्रधान होता है तथा दोनों पदों के बीच का कारक-चिह्न लुप्त हो जाता है। राजा का कुमार - राजकुमार रचना को करने वाला - रचनाकार गंगाजल - गंगा का जल तत्पुरुष समास के छह प्रकार  होते है- कर्म तत्पुरुष  करण तत्पुरुष सम्प्रदान तत्पुरुष अपादान तत्पुरुष सम्बन्ध तत्पुरुष अधिकरण तत्पुरुष कर्म तत्पुरुष  इसमें कर्म कारक की विभक्ति 'को' का लोप हो जाता है। स्वर्गप्राप्त स्वर्ग को...