Skip to main content

Featured post

विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर -1 Important Question Of Science

साप्ताहिक समसामयिकी(weekly current affairs)अगस्त 2017

  • 5 अगस्त 2017 को संपन्न हुए भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में एम वेंकैया नायडू ने अपने प्रतिद्वंदी गोपाल कृष्ण गांधी को काफी आसानी से पराजित कर देश के 13 वें उपराष्ट्रपति बनने का अधिकार हासिल कर लिया इस प्रकार वे इस पद को हासिल करने वाले दूसरे भाजपा सदस्य हो गए हैं ,यह गौरव हासिल करने वाले पहले भाजपा सदस्य भैरव सिंह शेखावत थे.
  •  नायडू देश के पहले ऐसे उपराष्ट्रपति होंगे जिनका जन्म देश की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हुआ है.
  •  5 अगस्त को राजीव कुमार को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नामित किया गया.
  • भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक महत्वपूर्ण अध्याय भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ 9 अगस्त 2017 को देश में मनाई गई इस अवसर पर संकल्प से सिद्धि नाम के थीम को केंद्र सरकार ने क्या क्रियान्वित किया.
  • देश के 12 वें उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अपना दूसरा कार्यकाल 10 अगस्त 2017 को पूरा कर लिया इस प्रकार वे दो  उपराष्ट्रपतित्व काल पूरा करने वाले दूसरे व्यक्ति बने हैं ,यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला  उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे.
  • अगस्त 2017 के दौरान केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो का पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो में विलय कर दिया.
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एम वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हाल में 11 अगस्त 2017 को संपन्न हुए एक कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
  • प्रसून जोशी को 11 अगस्त 2017 को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया इससे पहले जनवरी 2015 से इस पद पर तैनात पहलाज निहलानी को हटा दिया गया.
  • फर्राटा दौड़ के महानतम खिलाडी उसैन बोल्ट ने संयास ले लिया है वह जमैका देश से संबंध रखते हैं.
  • भारत के स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहांसबर्ग में लोकप्रिय जू लेक रिसोर्ट में विभिन्न समुदायों के 10 हजार से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए जिन्हें भारतीय मूल के कई कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से आश्चर्यचकित किया स्वतंत्रता दिवस के 2 दिन पहले इंडिया डे का आयोजन यहां इंडिया क्लब द्वारा किया गया था.
  • 14 अगस्त 2017 को भोपाल में भारत आसियान युवा शिखर सम्मेलन शुरू हुआ है जो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के होटल जहांनुमा पैलेस में चार दिवसीय इंडिया आसियान यूथ समिट का आयोजन किया जा रहा है इसका शुभारंभ 14 अगस्त 2017 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने किया, सम्मेलन का समापन 19 अगस्त को होगा.
  • भारतीय निशानेबाज मैराज अहमद खान और रश्मि राठौर ने 13 अगस्त 2017 को 7वें एशियन शॉट गन चैंपियनशिप की स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में चीन की टीम को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया.

Comments

loading...

Popular posts from this blog

कुछ प्रमुख उपाधियाँ एवं प्राप्तकर्ता

उपाधि,प्राप्तकर्ता एवं दाता उपाधि प्राप्तकर्ता दाता गुरुदेव महात्मा नेताजी सरदार   देशरत्न   /अजातसत्रु कायदे आजम देशनायक विवेकानंद राष्ट्रपिता राजा अर्ध नंगा फ़क़ीर       रविन्द्रनाथ टैगोर महात्मा गाँधी सुभाष चन्द्र बोस   बल्लभ भाई पटेल डॉ.राजेन्द्र प्रसाद मोहम्मद अली जिन्ना सुभास चन्द्र बोस स्वामी विवेकानंद महात्मा गाँधी राजा राममोहन राय महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविंद्रनाथ टैगोर एडोल्फ हिटलर वारदोली की महिलाओ महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविन्द्र नाथ टैगोर महाराजा खेतड़ी सुभाष चन्द्र बोस अकबर द्वितीय विंस्टन चर्चिल

संधि एवं संधि के भेद

संधि दो ध्वनियों (वर्णों) के परस्पर मेल को सन्धि कहते हैं। अर्थात् जब दो शब्द मिलते हैं तो प्रथम शब्द की अन्तिम ध्वनि (वर्ण)तथा मिलने वाले शब्द की प्रथम ध्वनि के मेल से जो विकार होता है उसे स न्धि कहते हैं। संधि के प्रकार 1) स्वर संधि 2) व्यंजन संधि 3) विसर्ग संधि  स्वर संधि  - स्वर के साथ स्वर के मेल को स्वर संधि कहते हैं . जैसे - विद्या + अर्थी = विद्यार्थी , सूर्य + उदय = सूर्योदय , मुनि + इंद्र = मुनीन्द्र , कवि + ईश्वर = कवीश्वर , महा + ईश = महेश . स्वर संधि के भेद स्वर संधि के पाँच भेद हैं :- 1. दीर्घ संधि 2. गुण संधि 3. वृद्धि स्वर संधि  4. यण स्वर संधि 5. अयादी स्वर संधि   .दीर्घ संधि–  जब दो समान स्वर या सवर्ण मिल जाते हैँ, चाहे वे ह्रस्व होँ या दीर्घ, या एक ह्रस्व हो और दूसरा दीर्घ, तो उनके स्थान पर एक दीर्घ स्वर हो जाता है, इसी को सवर्ण दीर्घ स्वर संधि कहते हैँ। जैसे– अ/आ+अ/आ = आ दैत्य+अरि = दैत्यारि राम+अवतार = रामावतार देह+अंत = देहांत धर्म+आत्मा = धर्मात्मा परम+आत्मा = परमात्मा कदा+अपि = कदापि आत्मा+ आनंद = आत्मानंद जन्म...

कुछ महत्वपूर्ण जीव .जन्तुओ के वैज्ञानिक नाम (list of scientific name of plants and animals)

वैज्ञानिक नाम मनुष्य---होमो सैपियंस कुछ जन्तुओ,फल,फूल के वैज्ञानिक नाम मेढक---राना टिग्रिना बिल्ली---फेलिस डोमेस्टिका कुत्ता---कैनिस फैमिलियर्स गाय---बॉस इंडिकस भैँस---बुबालस बुबालिस बैल---बॉस प्रिमिजिनियस टारस बकरी---केप्टा हिटमस भेँड़---ओवीज अराइज सुअर---सुसस्फ्रोका डोमेस्टिका शेर---पैँथरा लियो बाघ---पैँथरा टाइग्रिस चीता---पैँथरा पार्डुस भालू---उर्सुस मैटिटिमस कार्नीवेरा खरगोश---ऑरिक्टोलेगस कुनिकुलस हिरण---सर्वस एलाफस ऊँट---कैमेलस डोमेडेरियस लोमडी---कैनीडे लंगुर---होमिनोडिया बारहसिँघा---रुसर्वस डूवासेली मक्खी---मस्का डोमेस्टिका आम---मैग्नीफेरा इंडिका धान---औरिजया सैटिवाट गेहूँ---ट्रिक्टिकम एस्टिवियम मटर---पिसम सेटिवियम सरसोँ---ब्रेसिका कम्पेस्टरीज मोर---पावो क्रिस्टेसस हाथी---एफिलास इंडिका डॉल्फिन---प्लाटेनिस्टागैँकेटिका कमल---नेलंबो न्यूसिफेरा गार्टन बरगद---फाइकस बेँधालेँसिस घोड़ा---ईक्वस कैबेलस गन्ना---सुगरेन्स औफिसीनेरम प्याज---ऑलियम सिपिया कपास---गैसीपीयम मुंगफली---एरैकिस हाइजोपिया कॉफी---कॉफिया अर...