Skip to main content

Featured post

विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर -1 Important Question Of Science

मौलिक अधिकार (FUNDAMENTAL RIGHTS) एक नजर में

मौलिक अधिकार (FUNDAMENTAL RIGHTS)

संविधान के भाग 3 में अनुच्छेद 12 से 35 तक मूल अधिकारों का विवरण है . यह अमेरिका के संविधान से लिया गया है
मूल रूप से संविधान ने सात मूल अधिकार प्रदान किए गये थे -


  • समता का अधिकार( अनुच्छेद 14 से 18) 
  • स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 19 से 22)
  • शोषण के विरुद्ध अधिकार( अनुच्छेद 23से24 )
  • धर्मिक स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 25 से 28) 
  • संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार( अनुच्छेद 29से 30)
  • संपत्ति का अधिकार (अनुच्छेद 31)(वर्त्तमान में नही है) 
  • संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद32) 


हालांकि संपत्ति के अधिकार को 44 वें संविधान अधिनियम 1978 द्वारा मूल अधिकारों की सूची से हटा दिया गया है इसे संविधान के भाग 12 में अनुच्छेद 300 (क) के तहत कानूनी अधिकार बना दिया गया है. इस तरह से वर्तमान में 6 मूल अधिकार है .

समता का अधिकार 


  • अनुच्छेद 14 विधि के समक्ष समता एवं विधियों का समान संरक्षण. 
  • अनुच्छेद 15 धर्म ,मूलवंश ,लिंग और जन्म स्थान के आधार पर विभेद का प्रतिषेध.
  • अनुच्छेद 16 लोक नियोजन के विषय में अवसर की समता.
  • अनुच्छेद 17 में अस्पृश्यता का अंत और उसका आचरण निशिद्ध .
  • अनुच्छेद 18 सेना या विद्या संबंधित सम्मान के सिवाय सभी उपाधियों पर रोक. 



स्वतंत्रता का अधिकार( अनुच्छेद 19 से 22 )


  • अनुच्छेद 19  छः अधिकारों की सुरक्षा 
  • वाक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
  • सम्मेलन कराने की स्वतंत्रता
  • संघ
  • संचरण करने की स्वतंत्रता
  • निवास करने की स्वतंत्रता
  • वृत्ति
  • अनुच्छेद 20 अपराधों के लिए दोष सिद्धि के संबंध में संरक्षण .
  • अनुच्छेद 21 पहाड़ एवं दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण ,प्रारंभिक शिक्षा का अधिकार .
  • अनुच्छेद 22 कुछ दशाओं में गिरफ्तारी और निरोध से संरक्षण .



शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23 से 24) 


  • अनुच्छेद 23 बलात श्रम का प्रतिषेध
  • अनुच्छेद 24 कारखानों आदि में बच्चों के नियोजन का प्रतिषेध



धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार( अनुच्छेद 25 से 28 )


  • अनुच्छेद 25 अंत:करण की और धर्म के अबाध रुप से मानने, आचरण और प्रसार करने की स्वतंत्रता 
  • अनुच्छेद 26 धार्मिक कार्यों के प्रबंध की स्वतंत्रता
  • अनुच्छेद 27 किसी धर्म की अभिवृद्धि के लिए करों के संदाय के बारे में स्वतंत्रता .
  • अनुच्छेद 28 कुछ शिक्षण संस्थाओं में धार्मिक शिक्षा या धार्मिक उपासना में उपस्थित होने के बारे में स्वतंत्रता .



संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार( अनुच्छेद 29 से30)


  • अनुच्छेद 29 अल्पसंख्यकों की भाषा लिपि और संस्कृति की सुरक्षा .
  • अनुच्छेद 30 शिक्षण संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन करने का अल्पसंख्यक वर्गों का अधिकार 



संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद 32)


  • अनुच्छेद 32 मूल अधिकारों को प्रवर्तित कराने के लिए उच्चतम न्यायालय जाने का अधिकार इसमें शामिल याचिकाएं हैं -
  • बंदी प्रत्यक्षीकरण
  • परमादेश 
  • प्रतिषेध 
  • उत्प्रेषण
  • अधिकार पृच्छा

Comments

loading...

Popular posts from this blog

कुछ प्रमुख उपाधियाँ एवं प्राप्तकर्ता

उपाधि,प्राप्तकर्ता एवं दाता उपाधि प्राप्तकर्ता दाता गुरुदेव महात्मा नेताजी सरदार   देशरत्न   /अजातसत्रु कायदे आजम देशनायक विवेकानंद राष्ट्रपिता राजा अर्ध नंगा फ़क़ीर       रविन्द्रनाथ टैगोर महात्मा गाँधी सुभाष चन्द्र बोस   बल्लभ भाई पटेल डॉ.राजेन्द्र प्रसाद मोहम्मद अली जिन्ना सुभास चन्द्र बोस स्वामी विवेकानंद महात्मा गाँधी राजा राममोहन राय महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविंद्रनाथ टैगोर एडोल्फ हिटलर वारदोली की महिलाओ महात्मा गाँधी महात्मा गाँधी रविन्द्र नाथ टैगोर महाराजा खेतड़ी सुभाष चन्द्र बोस अकबर द्वितीय विंस्टन चर्चिल

संधि एवं संधि के भेद

संधि दो ध्वनियों (वर्णों) के परस्पर मेल को सन्धि कहते हैं। अर्थात् जब दो शब्द मिलते हैं तो प्रथम शब्द की अन्तिम ध्वनि (वर्ण)तथा मिलने वाले शब्द की प्रथम ध्वनि के मेल से जो विकार होता है उसे स न्धि कहते हैं। संधि के प्रकार 1) स्वर संधि 2) व्यंजन संधि 3) विसर्ग संधि  स्वर संधि  - स्वर के साथ स्वर के मेल को स्वर संधि कहते हैं . जैसे - विद्या + अर्थी = विद्यार्थी , सूर्य + उदय = सूर्योदय , मुनि + इंद्र = मुनीन्द्र , कवि + ईश्वर = कवीश्वर , महा + ईश = महेश . स्वर संधि के भेद स्वर संधि के पाँच भेद हैं :- 1. दीर्घ संधि 2. गुण संधि 3. वृद्धि स्वर संधि  4. यण स्वर संधि 5. अयादी स्वर संधि   .दीर्घ संधि–  जब दो समान स्वर या सवर्ण मिल जाते हैँ, चाहे वे ह्रस्व होँ या दीर्घ, या एक ह्रस्व हो और दूसरा दीर्घ, तो उनके स्थान पर एक दीर्घ स्वर हो जाता है, इसी को सवर्ण दीर्घ स्वर संधि कहते हैँ। जैसे– अ/आ+अ/आ = आ दैत्य+अरि = दैत्यारि राम+अवतार = रामावतार देह+अंत = देहांत धर्म+आत्मा = धर्मात्मा परम+आत्मा = परमात्मा कदा+अपि = कदापि आत्मा+ आनंद = आत्मानंद जन्म...

समास एवं समास के भेद

समास  दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि "समास वह क्रिया है, जिसके द्वारा कम-से-कम शब्दों मे अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। समास के प्रकार - समस छ: प्रकार के हप्ते है - (1) तत्पुरुष समास ( Determinative Compound) (2)कर्मधारय समास (Appositional Compound) (3)द्विगु समास (Numeral Compound) (4)बहुव्रीहि समास (Attributive Compound) (5)द्वन्द समास (Copulative Compound) (6)अव्ययीभाव समास(Adverbial Compound) तत्पुरुष समास    वह  समास  है जिसमें बाद का अथवा उत्तर पद प्रधान होता है तथा दोनों पदों के बीच का कारक-चिह्न लुप्त हो जाता है। राजा का कुमार - राजकुमार रचना को करने वाला - रचनाकार गंगाजल - गंगा का जल तत्पुरुष समास के छह प्रकार  होते है- कर्म तत्पुरुष  करण तत्पुरुष सम्प्रदान तत्पुरुष अपादान तत्पुरुष सम्बन्ध तत्पुरुष अधिकरण तत्पुरुष कर्म तत्पुरुष  इसमें कर्म कारक की विभक्ति 'को' का लोप हो जाता है। स्वर्गप्राप्त स्वर्ग को...